बॉलीवुड से एक और बुरी खबर: 'मदारी' और 'दृश्यम' जैसी दमदार फिल्मों निर्देशक Nishikant Kamat नहीं रहे
साल 2020 पुरे दुनिया के साथ साथ बॉलीवुड और फैंस के लिए बहुत ही बुरा चल रहा है। बीते दिन 'मदारी', 'रॉकी हैंडसम' और 'दृश्यम' जैसी फिल्मों जबरदस्त फिल्म के निर्देशक Nishikant Kamat का निधन हो गया है। सोमवार शाम उन्होंने हैदराबाद के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। इस बात की पुष्टि Nishikant Kamat के दोस्त और एक्टर रितेश देशमुख ने ट्विटर पर की।

50 साल के Nishikant Kamat लीवर सिरोसिस नामक बीमारी से पीड़ित थे। इसी के चलते उन्हें 31 जुलाई को हैदराबाद के गचीबोवली स्थित एआईजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने पीलिया और पेट दर्द की शिकायत की थी। जांच के बाद उनमें क्रॉनिक लिवर डिजीज और कुछ और इंफेक्शन्स के बारे में पता चला था।
13 अगस्त को अस्पताल की ओर से जारी आधिकारिक स्टेटमेंट में उन्हें खतरे से बाहर बताया गया था। हालांकि, वे उस वक्त भी आईसीयू में ही डॉक्टर्स की निगरानी में थे। सोमवार को आधिकारिक बयान जारी कर अस्पताल ने उनके निधन की खबर दी।
Nishikant Kamat: 2005 में किया था निर्देशन में डेब्यू
कामत 2005 में मराठी फिल्म 'डोंबिवली फास्ट' से निर्देशन में डेब्यू किया था। यह फिल्म उस साल की सबसे बड़ी हिट मराठी फिल्मों में से एक थी। इस फिल्म को बेस्ट फीचर फिल्म मराठी का नेशनल अवॉर्ड भी मिला था।
Nishikant Kamat: 'दृश्यम' से मिली सबसे ज्यादा शोहरत
बॉलीवुड में कामत को सबसे ज्यादा शोहरत साल 2015 में आई अजय देवगन, तबू और श्रेया सरन स्टारर फिल्म 'दृश्यम' ने दिलाई। बेहतरीन निर्देशक होने के साथ ही वे शानदार अभिनेता भी हैं और उन्होंने कई फिल्मों में एक्टिंग में भी हाथ आजमाए हैं।
Nishikant Kamat: कई फिल्मों में एक्टिंग भी की
वे हाथ आने दे, सतच्या आत घरात(मराठी), 404 एरर नॉट फाउंड, रॉकी हैंडसम, फुगे, डैडी, जुली-2, भावेश जोशी जैसी फिल्मों में अभिनय भी कर चुके हैं। इनमें से साल 2016 में आई अपनी फिल्म 'रॉकी हैंडसम' में उन्होंने जॉन अब्राहम के अपोजिट निगेटिव रोल निभाया था। वे आखिरी बार हर्षवर्धन कपूर स्टारर फिल्म 'भावेश जोशी' में नजर आए थे।
Nishikant Kamat: बॉलीवुड दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि
परेश रावल ने लिखा, "मुंबई मेरी जान बनाने वाले मरे पसंदीदा डायरेक्टर्स में से एक निशिकांत कामत ने आज हैदराबाद के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। इस तरह की सार्थक फिल्मों और यादों के लिए शुक्रिया। ओम शांति।"
यह बहुत ही दुखत खबर है। पूरी बेफिक्र पोस्टमैन के टीम के तरफ से श्रद्धांजलि। ॐ शांति