Ayodhya Ram Mandir: कितना भव्य होगा अयोध्या का राम मंदिर, क्या प्रधानमंत्री भी आएंगे?
भारत का सबसे ऐतिहासिक फैसला आने के बाद अब (Ayodhya Ram Mandir) राम मंदिर के लिए भूमिपूजन के शुभमुहूर्त का ऐलान होने वाला है। शनिवार को श्री राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में भूमिपूजन के लिए 3 और 5 अगस्त की तारीख तय किया गया और यह दोनों तारीख पीएमओ को भी भेज दी गई है। अब इस पर आखिरी फैसला पीएमओ करेगा कि कौन सी तारीख को राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) का भूमिपूजन किया जाए।

इसके साथ ही मंदिर के प्रस्तावित नक्शे और ऊंचाई में भी बदलाव किया गया है। अब राम मंदिर में 3 की जगह 5 गुंबद बनाने का फैसला किया गया है। राम मंदिर से भारत के करोड़ों लोगों की भावनाएं जुड़ी हुई हैं। शनिवार को भूमिपूजन की खबर आई है, तो सबके मन में ये सवाल भी होगा कि अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर का स्वरूप क्या होने वाला है।
Ayodhya Ram Mandir: पढ़िए कितना भव्य होगा आयोध्या का राम मंदिर:
1. प्रस्तावित मॉडल के मुताबिक 2.75 लाख घन मीटर भू-भाग पर बनने वाला राम मंदिर दो मंजिल का होगा।
2. इस मंदिर की लंबाई 270 फुट, चौड़ाई 140 फुट और ऊंचाई 128 फुट होगी।
3. 330 बीम और दोनों मंजिल पर 106-106 यानी कुल 212 खंभों वाले मंदिर में पांच दरवाजे होंगे। ये दरवाजे मंदिर के पांच हिस्सों यानी गर्भगृह, कौली, रंग मंडप, नृत्य मंडप और सिंह द्वार में लगाए जाएंगे।
4. राम मंदिर के मुख्य द्वार का निर्माण मकराना के सफेद संगमरमर से किया जाएगा।
5. गर्भगृह के ठीक ऊपर 16.3 फीट का प्रकोष्ठ बनाया जाएगा, जिस पर 65.3 फुट ऊंचे शिखर का निर्माण होगा।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि सोमपुरा ही मंदिर का निर्माण करेगा। आपको बता दे की सुप्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर को भी इन्हीं ने बनाया था। आगे चंपत राय ने कहा की राम मंदिर बनाने में पैसे की कमी नहीं होने दी जाएगी। निर्माण कार्य शुरू होने से पहले भारतीय समाज के 10 करोड़ परिवार से पैसे जुटाए जायेंगे।
पीएमओ द्वारा जो भी तारीख पर फैसला आएगा उस तारीख पर ही भगवान श्री राम मंदिर के लिए भूमि पूजन शुरू हो जायेगा। बताया जा रहा है की देश के मुखिया नरेन्द्र मोदी भी इस कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते है।