Kanpur Kand: पुलिस के हत्थे चढ़ा कानपुर कांड का मास्टरमाइंड विकास दुबे, जानिए कब और कैसे पकड़ा गया
बीते दिन चौबेपुर के विकरू गांव में पुलिस और विकास दुबे के गुंडों के बिच हुए भिडंत में 8 पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। पूरी घटना की षड्यंत्र रचने वाला कानपुर एनकाउंटर का मुख्य आरोपी विकास दुबे उज्जैन से गिरफ्तार हो गया। वह मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकाल का दर्शन कर बाहर निकल रहा था कि उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

यूपी के अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने इस बात की आधिकारिक पुष्टि कर दी है कि कानपुर कांड का मुख्य आरोपी विकास दुबे गिरफ्तार हो चुका है। महाकाल मंदिर थाने में विकास दुबे ने सरेंडर किया है। फिलहाल उज्जैन के फ्रीगंज थाने से उसे किसी गुमनाम स्थान पर ले जाया गया है। अब यूपी पुलिस की एक टीम भी उज्जैन रवाना हो चुकी है।
जानकारी के मुताबिक वह उज्जैन के महाकाल मंदिर थाने में पहुंचकर खुद को विकास दुबे कहकर चिल्लाने लगा। जिसके बाद वहां मौजूद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और फ्रीगंज थाने ले गई। इसके बाद यूपी पुलिस को इसकी जानकारी दी गई और साथ ही उसकी गिरफ़्तारी की पुष्टि के लिए एक फोटो भी यूपी पुलिस के पास भेजी गई, यूपी पुलिस ने पुष्टि हुई की वही विकास दुबे हैं।
इससे पहले विकास दुबे के दो साथी आज यूपी पुलिस के द्वारा एनकाउंटर में मारे गए। प्रभात मिश्रा पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश कर रहा था, जिसके बाद एनकाउंटर में उसे ढेर कर दिया गया। प्रभात मिश्रा को बुधवार को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया था, जहां पर विकास दुबे का देखे जाने का दवा किया गया था। इसके अलावा विकास दुबे गैंग का एक और मोस्ट वांटेड क्रिमिनल बबन शुक्ला भी इटावा में मारा गया।