क्या केजरीवाल फिर लगा सकते है लॉकडाउन, जानिए इस रिपोर्ट मे
देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना विकराल रूप लेता जा रहा है। राज्य में बढ़ते कोरोना के मामलों के मद्देनजर सूत्रो का मानना है की केजरीवाल सरकार दिल्ली में एक बार फिर से लॉकडाउन का ऐलान कर सकती है। इस बात का ऐलान सीएम अरविंद केजरीवाल जल्द कर सकते हैं। कोरोना संक्रमित मामलों को देखते हुए एक बार फिर सख्त लॉकडाउन लगाने के लिए तैयारी चल रही है।

सूत्रो की माने तो कोरोना के बढ़ते मामलों की रफ्तार को कम करने के लिए केजरीवाल सरकार यह कदम उठा सकती है। कोरोना को फैलने से रोकने के लिए एक बार फिर से राजधानी में सख्ती के साथ लॉकडाउन लागू हो सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में कोरोना के चलते बिगड़ते हालात और संभावित लॉकडाउन लगाने को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात भी की है।
दिल्ली मे कोरोना की अभी क्याअभी क्या स्थिति है?
दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या में लगातार तेजी से इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में सबसे अधिक मरीज सामने आए, जिसके बाद कुल संख्या बढ़कर 34687 हो गई। राजधानी में सक्रिय मरीजों की संख्या 20871 है, जबकि 12731 लोग ठीक हो चुके हैं। अभी तक 1085 लोगों की मौत हुई है।
विश्व का चौथा सबसे प्रभावित देश बन गया भारत
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार तक एक दिन में सबसे ज्यादा 9,996 मामले सामने आए तथा 357 लोगों की मौत हुई है। संक्रमण के कुल 2,86,579 मामले हो गए तथा कुल संक्रमित लोगों में से 8,102 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही लगातार दूसरे दिन ऐसा हुआ जब स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या इलाज करवा रहे मरीजों की संख्या से अधिक रही। आंकड़ों के मुताबिक, देश में संक्रमण के कुल मामलों में 1,37,448 संक्रमितों का इलाज चल रहा है जबकि 1,41,028 लोग उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं। इसी आँकड़ो के साथ कोरोना वायरस के मामलों के हिसाब से भारत ने गुरुवार को ब्रिटेन को पीछे छोड़ दिया और दुनिया का चौथा सबसे प्रभावित देश बन गया।