Rajsthan Political Crisis: सचिन पायलट को सलाह, सिंधिया जैसा कुछ न करे: दिग्विजय
Rajasthan Political Crisis: राजस्थान में सियासी उठापटक तेज हो गयी है। जहाँ ऑडियो टेप आने से राजस्थान की राजनीती एक अलग मोड़ पर चली गयी है। वही इस सभी मामले के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने सचिन पायलट से कहा कि वह देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी को न छोड़ें।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि सचिन पायलट के लिए कांग्रेस में उज्जवल भविष्य है, इसलिए उन्हें पार्टी छोड़ भाजपा में गए पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का अनुकरण नहीं करना चाहिए।
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, 'मैंने पायलट को फोन लगाने का प्रयास किया, लेकिन मेरे कॉल एवं मेरे द्वारा भेजे गये संदेशों का वह जवाब नहीं दे रहे हैं। ' दिग्विजय ने बताया, 'उम्र आपके पक्ष में हैं। अशोक ने भले ही आपको ठेस पहुंचाई हो, लेकिन ऐसे सभी मुद्दों को सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझाया जाता है। सिंधिया ने जो गलती की, वह आप न करें। किसी अन्य पार्टी से भाजपा में शामिल होने वाले किसी भी व्यक्ति को वहां सफलता नहीं मिली है।'
दिग्विजय ने आगे कहा की, 'सचिन मेरे बेटे की तरह हैं। वह मेरा सम्मान करते हैं और मैं भी उन्हें पसंद करता हूं। मैंने उसे तीन-चार बार फोन किया और मैसेज भी किया, लेकिन उन्होंने जवाब नहीं दिया। ' उन्होंने कहा, 'महत्वाकांक्षी होना अच्छा है, महत्वाकांक्षा के बिना कोई कैसे आगे बढ़ सकता है, लेकिन महत्वाकांक्षा के साथ-साथ किसी को भी अपने संगठन, विचारधारा और राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्धता होनी चाहिए।'
दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैंने सुना है कि वह (सचिन पायलट) एक नई पार्टी बना सकते हैं लेकिन इसकी आवश्यकता क्या है। क्या कांग्रेस ने उन्हें कुछ भी नहीं दिया है? उन्हें 26 पर सांसद, 32 में एक केंद्रीय मंत्री, 34 पर राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष बनाया? सिंह ने कहा कि उप मुख्यमंत्री 38 वर्ष की उम्र में और क्या चाहते हैं? समय उनके पक्ष में है।