Sunil Grover Return: 'गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान' के साथ वापसी कर रहे है सुनील ग्रोवर, देखिये प्रोमो
Sunil Grover Return: भारत के सबसे पसंदीदा कॉमेडियन में से एक सुनील ग्रोवर के जोक्स को भला कौन पसंद नहीं करता। वे सिर्फ एक कलाकार नहीं है बल्कि एक ऐसे परफॉर्मर हैं जो हर बार दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान लाने में कामयाब रहते हैं। अब लंबे समय से छोटे पर्दे से दूर चल रहे सुनील ग्रोवर एक बार फिर दर्शकों को हंसाने और गुदगुदाने को तैयार हैं।

Sunil Grover Return: सुनील ग्रोवर स्टार भारत पर गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान नाम के नए शो के साथ आगाज करने जा रहे है। शो में सुनील ग्रोवर संग शिल्पा शिंदे, सुगंधा मिश्रा, सिद्धार्थ सागर, उपासना सिंह और जतिन सूरी जैसे कई कलाकार साथ आने वाले हैं। शो का पहला प्रोमो रिलीज कर दिया गया है। प्रोमो को देख पता चल रहा है कि सुनील ग्रोवल इस बार एकदम अलग ही अंदाज में नजर आने वाले हैं। प्रोमो देख कर ऐसा लगता है वे एक डॉन की भूमिका में नजर आएंगे।
शो के कांसेप्ट की बात करें तो इसमें सुनील खुद तो दर्शकों को हंसाएंगे ही साथ ही अपने साथी कलाकारों के जरिए भी लोगों को हसाएंगे। ये सभी साथी कलाकार उस शो पर किरायेदार की भूमिका में दिखेंगे, वहीं सुनील सभी को आदेश देकर लोगों का मनोरंजन करने के लिए कहेंगे। खुद सुनील भी अपने इस नए शो को लेकर खासा एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।
गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान का प्रोमो शेयर करते हुए वे लिखते हैं- आपकी हर सांस को हंसी से भरने आ रहे हैं कॉमेडी के यह महारथी! हम आ रहे हैं एक घंटे की नॉन-स्टॉप कॉमेडी लेकर। मालूम हो कि गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान को 31 अगस्त से रात 8 बजे स्टार भारत पर दिखाया जाएगा।
आपको बता दे की सुनील ग्रोवर पहले कपिल शर्मा के साथ 'the Kapil Sharma show' कपिल शर्मा शो में अलग अलग किरदारों में नजर आ चुके है। लेकिन उनके ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के रिस्तो में खटास आ गयी जिसके वजह से सुनील ग्रोवर ने कपिल शर्मा शो छोड़ दिया। अब फिर से हम सब सुनील ग्रोवर को छोटे परदे पर सबको हसते हुए देख पाएंगे।